प्रदेश में मानसून का ओवरफ्लो जारी है। इस बीच अब ओले भी बरसने लगे हैं। रविवार काे जाेधपुर सहित कई जिलो में ओले गिरे। ओलावृष्टि की बारिश के बाद हवा चलने से तापमान में गिरावट अाई। अब सर्दी अपना अहसास कराने लगी है। कई जगहाें पर सुबह-सुबह हल्का काेहरा भी देखने काे मिल रहा है।
माैसम विशेषज्ञाें के अनुसार सर्दियाें का अागमन नवंबर में हाेता है लेकिन इस बार बारिश अधिक हाेने अाैर नार्थ-वेस्टर्न हवा चलने से तापमान अभी से गिरने लगा है। इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने के अासार हैं। जयपुर में सुबह-शाम सर्दी बढ़ गई है।
रविवार काे न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री अाैर अधिकतम 2 डिग्री गिरकर 32.5 डिग्री दर्ज हुअा। यहां 524 मिमी बारिश के मुकाबले अब 780 मिमी बारिश हो चुकी है। यानी 45% ज्यादा। बीते चाैबीस घंटे में प्रतापगढ़, सिराेही, झालावाड़, बांसवाड़ा और पूर्वी इलाके में बाड़मेर जिले में कई स्थानाें में जाेरदार बारिश हुई।